स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

बासुकीनाथ में खाद्य सुरक्षा टीम की जांच, 13 दुकानों से लिए गए 38 नमूने सभी सही

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार जांच अभियान चला रहा है। इसी क्रम में 10 अगस्त को बासुकीनाथ के पेड़ा गली, सब्जी बाजार चौक, शीतला मंदिर रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

 

खाद्य सुरक्षा टीम ने कुल 13 दुकानों की जांच की। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से मौके पर ही पेड़ा, दही, तेल, हल्दी, सब्जी और सेव सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के 38 नमूनों की जांच की गई। जांच में सभी नमूने सही पाए गए।

 

इसके अलावा पेड़ा का एक लीगल खाद्य नमूना भी लिया गया, जिसे विस्तृत जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ दुकानों में खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की भी जांच की गई। टीम ने स्पष्ट किया कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों की निगरानी लगातार जारी रहेगी।

 

अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना रानी मिंज, सुबीर रंजन और डेजी नीलिमा तिग्गा सहित मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की टीम एवं जरमुंडी थाना पुलिस बल मौजूद रहा।

 

जिला प्रशासन का उद्देश्य मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना और खाद्य कारोबारियों द्वारा निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करना है।

और पढ़ें