चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

जामताड़ा:कुंडहित के काटना बालू घाट से बालू उठाव चरम पर,लगाम लगेगी कब?

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

कुंडहित के काटना बालू घाट से बालू उठाव चरम पर,लगाम लगेगी कब?
निजाम खान

जामताड़ा: एनजीटी के रोक के बावजूद इन दिनों कुंडहित थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध रूप से बालू का उत्खनन हो रहा है।मामला है कुंडहित थाना क्षेत्र के काटना नदी घाट का।बताते चले काटना-अमलादही पुल के समीप आज दिन के 11:37 बजे खुलेआम नदी में ट्रैक्टर में बालू उठाव का मामला प्रकाश में आया।आकलन यह भी लगाया जा रहा है कि रोजाना भारी मात्रा में ट्रैक्टर द्वारा बारी-बारी से बालू का अवैध रूप से उठाव हो रहा है।अब सवाल है कि एनजीटी ने 10 जूलाई से 15 अक्टूबर तक नदी से बालू उठाव पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है।इसके बावजूद बालू तस्कर इतने सक्रिय कैसे?ऐसे में प्रशासन के लिए भी एक चुनौतीपूर्ण स्थिती कहने से इंकार नही किया जा सकता है।अब देखना दिलचस्प होगा कि इन बालू तस्करों पर लगाम लगेगा?क्या बालू तस्कर के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी या यूं ही सबकुछ ऐसा ही चलता रहेगा?

और पढ़ें