स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

कुरुवा के राजकीय मध्य विद्यालय पहुंचे उपायुक्त, बच्चों से की बातचीत और शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

दुमका के राजकीय मध्य विद्यालय कुरुवा का उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति और उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली।

उपायुक्त ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई एवं शैक्षणिक प्रगति के बारे में जाना। उन्होंने शिक्षकों से भी बच्चों के सीखने के स्तर और विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, कक्षा-कक्ष और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों और शिक्षकों को विद्यालय में स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही आवश्यक सुविधाओं के रख-रखाव और विद्यालय की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

और पढ़ें