विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, समय पर लाभ देने का निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा, समय पर लाभ देने का निर्देश

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार के निर्देश पर उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा की अध्यक्षता में कृषि, उद्यान, आत्मा एवं भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

समीक्षा के दौरान वार्षिक कृषि योजना, बीज वितरण, मृदा स्वास्थ्य जांच, समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला, फसल सुरक्षा कार्यक्रम, अम्लीय मृदा सुधार, उर्वरक की उपलब्धता एवं निर्धारित मूल्य पर उर्वरक बिक्री सुनिश्चित करने सहित खरीफ बीज वितरण की स्थिति पर चर्चा हुई।

 

उप विकास आयुक्त ने विभागीय गाइडलाइन के अनुरूप योजनाओं का लक्ष्य समय पर पूरा करने तथा योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया। उन्होंने किसानों को समय पर बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

 

भूमि संरक्षण विभाग के अंतर्गत तालाब जीर्णोद्धार, पंपसेट वितरण, डीप बोरिंग, परकोलेशन टैंक, ट्रैक्टर सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें