विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

ग्रामीण विकास योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

 

गोड्डा में उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में शुक्रवार को ग्रामीण विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में गोड्डा एवं महागामा अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में संचालित योजनाओं की प्रखंडवार प्रगति, लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि और लंबित कार्यों की समीक्षा की गई।

 

मनरेगा की समीक्षा के दौरान मानव दिवस सृजन, श्रमिकों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने और लंबित योजनाओं को पूरा करने पर जोर दिया गया। पोटो हो खेल मैदान योजना के तहत निर्माणाधीन एवं लंबित खेल मैदानों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया।

 

बैठक में बिरसा कूप संवर्धन, पोषण वाटिका, मानव योजना ग्रामीण और अबुआ आवास योजना की भी समीक्षा हुई। पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा आवास निर्माण को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने को कहा गया। 15वें वित्त आयोग एवं पंचायती राज की योजनाओं में स्थानीय आवश्यकता और जनहित को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।

 

उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने नियमित स्थल निरीक्षण, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में उप विकास आयुक्त विस्पुते श्री कांत यशवंत सहित संबंधित पदाधिकारी, बीडीओ, बीपीओ एवं ब्लॉक कोर्डिनेटर मौजूद रहे।

और पढ़ें