चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और नागरिक एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन एवं नागरिक एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। 10-10 ओवर के इस रोमांचक मुकाबले का शुभारंभ मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, उपायुक्त आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने किया।

 

मैच में जिला प्रशासन एकादश और नागरिक एकादश के खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को रोमांचक बनाया। हालांकि बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका और मुकाबला ड्रॉ रहा। मैच के समापन पर मंत्री, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने दोनों टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मैत्री क्रिकेट मैच के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रशासन और जनता के बीच आपसी सामंजस्य और विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि सरकार एवं प्रशासन जनता के साथ है। उन्होंने लोगों से खेल को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की तथा जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।

 

उपायुक्त आलोक कुमार ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेल भावना के साथ खेलने और खेल को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

 

मौके पर जुगनू मिंज, अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ. एसके मिश्रा, वसीम रजा सहित अन्य अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

और पढ़ें