विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

धोबी समाज की बैठक में संगठन और अधिकारों के लिए संघर्ष का आह्वान

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

धोबी समाज की बैठक में संगठन और अधिकारों के लिए संघर्ष का आह्वान

 

कुण्डहित प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय वनकाटि में रविवार, 16 अगस्त 2026 को अखिल भारतीय धोबी समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कुण्डहित, वनकाटि और महेशपुर गांव के दर्जनों प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने समाज के लोगों से संगठित और जागरूक होकर अपने हक एवं अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

 

जिला अध्यक्ष कार्तिक रजक ने कहा कि धोबी समाज वर्षों से उपेक्षित रहा है। सभी सरकारों ने समाज के लोगों की समस्याओं की अनदेखी की है, जिसके कारण वे अपने अधिकारों से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि समाज के लोग एकजुट होकर अधिकारों की लड़ाई लड़ें।

 

जिला कोषाध्यक्ष बंशीधर रजक ने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की रक्षा करना समाज का दायित्व है। बैठक को पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल, राधा विनोद मंडल, मिलन मंडल और विश्वभर मंडल ने भी संबोधित किया।

 

बैठक में सर्वसम्मति से कुण्डहित प्रखंड कार्यकारी कमिटी का गठन किया गया। हरिदास हजारी को अध्यक्ष, मिलन मंडल को सचिव तथा काजल फौजदार को कोषाध्यक्ष चुना गया। मौके पर मोहन फौजदार, दुलाल भंडारी, मोनू फौजदार, वामापद मंडल, आनंद मंडल और बलराम मंडल समेत कई लोग उपस्थित थे।

और पढ़ें