दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने अपनी पत्नी डॉ. शोभा विजेंद्र के साथ झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से उनके आवास पर औपचारिक मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े विषयों पर संवाद हुआ।
इस अवसर पर रबीन्द्रनाथ महतो ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और उनकी पत्नी को भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति-चिह्न तथा अपनी पुस्तक ‘सदन संवाद’ भेंट की।
रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि यह मुलाकात केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और दोनों राज्यों के बीच पारस्परिक सौहार्द की अभिव्यक्ति भी है।
बताया गया कि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता अपनी पत्नी के साथ पिछले दो दिनों से रांची के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की।









