स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

जामताड़ा और नाला में SIR कार्य का औचक निरीक्षण, एक भी पात्र मतदाता का नाम न छूटने के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार को जामताड़ा और नाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति और तैयारियों का जायजा लिया।

जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 244, 257, 259, 334, 342, 381 और 382 समेत नाला विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर और एईआरओ से मतदाताओं की मैपिंग, सत्यापन और नो-मैपिंग मतदाताओं की स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निष्पक्षता, पारदर्शिता और पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का सत्यापन सुनिश्चित हो और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि एक भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए। बीएलओ को घर-घर संपर्क कर परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम की जांच करने और नए मतदाताओं को फॉर्म-6 भरने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया।

बताया गया कि 24 अगस्त से अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई शुरू होगी। मैपिंग और सत्यापन में छूटे पात्र मतदाताओं को नियमानुसार मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया भी जारी है। निरीक्षण के दौरान जिला और निर्वाचन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें