चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

जामताड़ा में जनता दरबार, 20 से 25 लोगों की सुनी गई समस्याएं; एक सप्ताह में समाधान के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में मंगलवार को उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें जिलेभर से पहुंचे करीब 20 से 25 लोगों ने जमीन विवाद, आपसी बंटवारा, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आंगनवाड़ी चयन, गोचर भूमि पर कब्जा और अन्य समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।
नारायणपुर प्रखंड के ग्रामीणों ने प्रधानी जमीन के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से जबरन राशि वसूले जाने की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अंचल अधिकारी को जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
फतेहपुर प्रखंड के बानरनाचा से पहुंचे जल छाजन समिति के सदस्यों ने एक एनजीओ पर भुगतान में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया। उपायुक्त ने मामले की जांच के लिए आवेदन उप विकास आयुक्त को भेजते हुए जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनता दरबार में एक महिला ने शादी के बाद मायके के राशन कार्ड से अपना नाम हटाने की मांग रखी। वहीं गोचर भूमि पर अतिक्रमण, आंगनवाड़ी चयन और एसडीओ कोर्ट से संबंधित मामले भी सामने आए। इन सभी मामलों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें और लोगों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

और पढ़ें