विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में जल्द शुरू होगा विशेष ऑनलाइन क्लास कार्यक्रम, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा: जिले के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष ऑनलाइन क्लास कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। अभियान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सोमवार को एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में विभिन्न उच्च विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों एवं आईसीटी इंस्ट्रक्टरों को कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

 

इस पहल का उद्देश्य जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में डिजिटल माध्यम से उच्च स्तरीय शिक्षा पहुंचाना है, ताकि कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बेहतर हो और वे राज्यस्तरीय मेधा सूची में स्थान प्राप्त करने में सक्षम बनें। कार्यक्रम में गणित, भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान एवं अर्थशास्त्र जैसे करियर उन्मुख विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

पूरे अभियान के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की गई है। प्रत्येक विद्यालय में नोडल की जिम्मेदारी तय की गई है। विषय शिक्षकों और आईसीटी इंस्ट्रक्टरों की भूमिका, उपस्थिति रजिस्टर, आईसीटी लैब व प्रोजेक्टर के उपयोग तथा साप्ताहिक समय-सारणी को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

 

प्रतिदिन तीन घंटे ऑनलाइन कक्षाएं होंगी, जिन्हें एक-एक घंटे के तीन स्लॉट में बांटा गया है। कक्षा 10 के विज्ञान विषयों के लिए अलग-अलग स्लॉट निर्धारित होंगे, जबकि कक्षा 11 एवं 12 के कोर विषयों को पूरे सप्ताह संतुलित रूप से पढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और लापरवाही पर जवाबदेही तय होगी।

 

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति सहित शिक्षक, प्रधानाध्यापक एवं आईसीटी इंस्ट्रक्टर मौजूद रहे।

और पढ़ें