स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जामताड़ा साइबर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जामताड़ा साइबर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है शुक्रवार को साइबर डीएसपी अमित रविदास ने साइबर थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर कार्रवाई का खुलासा किया। पुलिस ने साइबर थाना कांड संख्या 69/25 में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना मिलने के बाद विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रिंगोचिंगो निवासी जैकी कुमार मंडल, पिता रघुनाथ मंडल और पिण्डारी गांव निवासी मोहम्मद अंसारी उर्फ गुलाम असारी, पिता मरहूम रखाल मियां को पकड़ा। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उनके साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क और अन्य गतिविधियों की पड़ताल में जुटी है।

 

जांच में सामने आया है कि आरोपी बैंक ग्राहकों को केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर उनके एटीएम और बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल करते थे। इसके बाद प्राप्त बैंकिंग डिटेल का इस्तेमाल कथित तौर पर ठगी के लिए किया जाता था। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अब तक कितने लोगों को अपने जाल में फंसाया है और इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए हैं। बरामद उपकरणों की जांच के जरिए पुलिस साइबर ठगी से संबंधित डिजिटल साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है।

 

साइबर डीएसपी अमित रविदास ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि केवाईसी अपडेट के नाम पर फोन करने वाले अनजान लोगों को बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश की सूचना तत्काल पुलिस को दें

और पढ़ें