स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

22-23 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर एसआईआर का अंतिम शिविर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 22 एवं 23 अगस्त को द्वितीय एवं अंतिम विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में मतदाता फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 भर सकेंगे। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जहां बीएलओ मतदाताओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएंगे।

 

जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है और जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है अथवा 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी होने वाली है, वे फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। झारखंड के किसी विधानसभा क्षेत्र के सामान्य निवासी भी फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

 

वहीं, ऐसे परिवार जिनके सभी सदस्य एक ही स्थान पर रहते हैं, लेकिन उनके नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों की मतदाता सूची में दर्ज हैं, वे फॉर्म-8 के माध्यम से नाम को एक ही मतदान केंद्र की सूची में स्थानांतरित कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

प्रशासन ने पात्र मतदाताओं से शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाने और अपने परिवार के मतदाता विवरण की जांच करने की अपील की है। ऑनलाइन आवेदन के लिए ECINET ऐप या voters.eci.gov.in का उपयोग किया जा सकता है। सहायता के लिए 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

और पढ़ें