स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

बजराघाट के क्षतिग्रस्त ब्रिज पर आवागमन पूर्णतः बंद

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा। सदर प्रखंड के बजराघाट स्थित एनएच-419 के क्षतिग्रस्त ब्रिज पर सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों एवं आम लोगों का आवागमन तत्काल प्रभाव से पूर्णतः बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है।

 

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, धनबाद के कार्यपालक अभियंता सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। ब्रिज पर आवागमन रोकने के लिए बिरसा चौक तथा एनएच-419 के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आम सूचना पट्ट लगाने का निर्देश दिया गया है।

 

इसके साथ ही ब्रिज के अप्रोच के निकट स्थायी अवरोधक संरचना स्थापित करने तथा बिरसा चौक क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार 24 घंटे यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है।

 

प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे क्षतिग्रस्त ब्रिज की ओर किसी भी परिस्थिति में आवागमन न करें और निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को ब्रिज की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सुरक्षात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को रोका जा सके। नागरिकों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और प्रशासन के निर्देशों में सहयोग करें।

और पढ़ें