जामताड़ा: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत सोमवार को कुंडहित प्रखंड की नगरी एवं कुंडहित पंचायत में अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अनमैप्ड मतदाताओं से जुड़े मामलों की जांच एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में पंचायत क्षेत्र के संबंधित मतदाताओं एवं कर्मियों ने भाग लिया। पुनरीक्षण कार्य के दौरान मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने पात्र मतदाताओं से प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की।









