स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

जनता दरबार में लगभग 40 लोगों की सुनी गई शिकायतें, एक सप्ताह में समाधान का निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जनता दरबार में लगभग 40 लोगों की सुनी गई शिकायतें, एक सप्ताह मजामताड़ा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें जिलेभर से पहुंचे करीब 30 से 40 आमजनों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता और सहजता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।

 

जनता दरबार में जमीन विवाद, भू-अर्जन, आपसी बंटवारा, जन्म प्रमाण पत्र, आवास की किस्त, आंगनवाड़ी चयन, बिजली पोल, कन्यादान योजना, मानदेय भुगतान, पेयजल, चापाकल, ईडब्ल्यूएस सहित विभिन्न मामले सामने आए।

 

पशुधन विकास योजनाओं में योग्य लाभुकों के चयन से वंचित किए जाने की शिकायत पर उपायुक्त ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को जांच कर पात्र लाभुकों का चयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं महिला कॉलेज, जामताड़ा में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने और विरोध करने वाली छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर भी जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

 

उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। नियमानुसार होने वाले कार्यों का समय पर निष्पादन कर प्रशासन की संवेदनशीलता और जवाबदेही सुनिश्चित करें। जनता दरबार प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाता है।

और पढ़ें