स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

सीईआईआर पोर्टल से बरामद चार गुमशुदा मोबाइल मालिकों को लौटाए

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कुंडहित पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए चार मोबाइल फोन बरामद कर मंगलवार को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। उन्होंने कुंडहित पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद करना पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे न केवल लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिल रहे हैं, बल्कि आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस आम जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना को इसकी सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी माध्यम से मोबाइल को ट्रैक कर बरामद करने की कार्रवाई की जा सके।उन्होंने कहा कि “अब हमारा मोबाइल फिर से हमारा” महज एक नारा नहीं, बल्कि झारखंड पुलिस की जनसेवा और लोगों की संपत्ति वापस दिलाने के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

मोबाइल वापस मिलने पर लाभुकों ने पुलिस को धन्यवाद देते हुए इस पहल की जमकर सराहना की। मौके पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के अलावा पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद थे।

और पढ़ें