स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

अनमैप्ड मतदाताओं के मामलों के निष्पादन को लेकर बनकाटी व भेलुवा में लगा शिविर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत मंगलवार को कुंडहित प्रखंड की बनकाटी एवं भेलुवा पंचायत में अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित मामलों की जांच-पड़ताल कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करना एवं मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की दिशा में कार्रवाई करना था।

शिविर में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी जमाले राजा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से संबंधित मामलों की जानकारी ली तथा आवश्यक प्रक्रिया के निष्पादन को लेकर अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ, संबंधित पंचायतों के मुखिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। शिविर के माध्यम से अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया तथा लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई।

और पढ़ें