स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

कुंडहित में डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं संतुलित उर्वरक पर प्रशिक्षण

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मंगलवार को जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड सभागार में आत्मा, जामताड़ा के तत्वावधान में प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिजिटल क्रॉप सर्वे, इंटीग्रेटेड फार्मिंग तथा संतुलित उर्वरक के प्रयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी ग्राम प्रधान एवं कृषक मित्रों को दी गई।कार्यक्रम में आत्मा के उप परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह ने किसानों को संतुलित उर्वरक के प्रयोग की जानकारी देते हुए बताया कि फसल में उर्वरक का प्रयोग मिट्टी एवं फसल की आवश्यकता के अनुसार उचित मात्रा में और सही समय पर करना चाहिए। उन्होंने उर्वरकों के संतुलित प्रयोग से फसल की उत्पादकता बढ़ाने तथा मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के संबंध में भी जानकारी दी।वहीं बीटीएम सुजीत कुमार सिंह ने डिजिटल क्रॉप सर्वे के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सर्वेयरों को सर्वे में एआई तकनीक के प्रयोग की प्रक्रिया समझाई। साथ ही वर्तमान में चल रही फसल बीमा योजना का लाभ किसानों तक आसानी से पहुंचाने तथा किसानों का फसल बीमा कराने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।मौके पर बीएओ मनोरंजन मिर्धा, एटीएम अमीर हेम्ब्रम, ग्राम प्रधान दुलाल माजी सहित अन्य ग्राम प्रधान, कृषक मित्र एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।प्रशिक्षण के उपरांत नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल सीड योजना के अंतर्गत क्लस्टर समूह हल्दीडीह में लगाए गए बदाम के प्रत्यक्षण प्लॉट का आत्मा के उप परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फसल में लगने वाले रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी तथा रोग एवं कीट नियंत्रण के लिए उचित दवा का सही मात्रा में प्रयोग करने की सलाह किसानों को दी।इस अवसर पर किसान महादेव बेसरा, रसीलाल किस्कू, सुदेश मुर्मू सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

और पढ़ें