जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर बाघाशोला में क्विज प्रतियोगिता आयोजित
जामताड़ा: जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर कुंडहित के बाघाशोला गांव में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इमाम इशहाक आलम एवं समाजसेवी मोहम्मद रफीक हुसैन मौजूद रहे।क्विज प्रतियोगिता में कुल तीन टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागी बच्चों से इस्लामिक ज्ञान के साथ-साथ सामान्य ज्ञान से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे गए। बच्चों ने उत्साह के साथ सवालों के जवाब दिए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को मुख्य अतिथियों द्वारा नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं, दर्शकों के बीच से सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को भी कलम एवं कॉपी देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के समापन पर इमाम इशहाक आलम ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की। प्रतियोगिता को लेकर पूरे गांव में देर रात तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।मौके पर शिक्षक अजीज हुसैन, अब्दुल रज्जाक, नूर सलीम, महबूब अंसारी, फरीद हुसैन, सबुर मियां, जमीर फिरदौस, मैनुद्दीन अंसारी, दिलराज हुसैन, राजा अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे।








