चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

अनमैप्ड मतदाताओं के मामलों के निष्पादन को लेकर अंबा में लगा शिविर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत गुरुवार को कुंडहित प्रखंड की अंबा पंचायत में अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित मामलों की जांच-पड़ताल कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करना एवं मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की दिशा में कार्रवाई करना था।

शिविर में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी जमाले राजा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से संबंधित मामलों की जानकारी ली तथा आवश्यक प्रक्रिया के निष्पादन को लेकर अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ, संबंधित पंचायतों के मुखिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। शिविर के माध्यम से अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया तथा लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई।

और पढ़ें