विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में 1.52 लाख लाभुकों को मंईयां सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा: जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भौतिक सत्यापन के उपरांत अगस्त 2026 की सम्मान एवं पेंशन राशि लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार के पर्यवेक्षण एवं निर्देशानुसार योग्य एवं अहर्ताधारी लाभुकों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रक्षाबंधन के अवसर पर जिले के कुल 1,52,741 लाभुकों को 2,500 रुपये प्रति लाभुक की दर से अगस्त माह की सम्मान राशि PFMS/DBT के माध्यम से हस्तांतरित की गई है।

 

वहीं, सर्वजन पेंशन योजना के तहत अगस्त माह की पेंशन राशि कुल 1,05,790 लाभुकों के बैंक खातों में APBS/PFMS के माध्यम से भेजी गई है। इनमें मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के 79,704, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के 12,844, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के 1,215, मुख्यमंत्री राज्य एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना के 74 तथा स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के 11,953 लाभुक शामिल हैं।

 

जिला प्रशासन ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सभी योग्य लाभुकों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

और पढ़ें