पांडेडीह के पास सड़क हादसे में एक की मौत,दो गंभीर।
नारायणपुर (जामताड़ा) नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेडीह पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार शाम करीब चार बजे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जगदीशपुर बूढ़े सरपता निवासी भरत पंडित (35) अपनी पत्नी दुली देवी (30) और पुत्र अजय कुमार (17) के साथ बाइक से सिकरपोसनी से गोविंदपुर साहिबगंज मार्ग अपने ससुराल ग्राम टोपाटांड़ जा रहे थे। इसी दौरान पांडेडीह पहुंचने के क्रम में दिग्घारी की ओर से आ रहे थार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया।चिकित्सकों ने जांच के बाद भरत पंडित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दुली देवी और अजय कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। थार बहन पुलिस अपने कब्जे ले कर मामले की जांच में जुट गई।








