पीपिंग सेरेमनी में नवप्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया नया बैच और स्टार
निजाम खान।अबुआ नेटवर्क टीवी
जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कक्ष में पीपिंग सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय द्वारा पदोन्नत जामताड़ा जिलाबल के पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने पद का बैच एवं स्टार लगाकर सम्मानित किया।
इस दौरान पुलिस अवर निरीक्षक सुशील टुडू को पुलिस निरीक्षक की कोटि में तथा आरक्षी संख्या 1337 छोटेलाल कुमार को सहायक अवर निरीक्षक की कोटि में प्रोन्नति मिलने पर पीपिंग सेरेमनी की गई। पुलिस अधीक्षक ने दोनों नवप्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया और उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई दी।
पुलिस अधीक्षक ने नवप्रोन्नत पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्पक्षता से निर्वहन करने का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारी हमेशा न्याय की रक्षा, जनता में सुरक्षा का भाव कायम करने और नागरिकों के प्रति संवेदनशील रहने को प्राथमिकता दें। साथ ही किसी भी दबाव या प्रलोभन के आगे झुके बिना कानून के दायरे में रहकर कर्तव्यों का पालन करने की बात कही।
कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक नीलम कुजूर, परिचारी प्रवर अजीत कुमार चौबे समेत पुलिस कार्यालय एवं पुलिस केन्द्र के अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।








