विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया जायजा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया जायजा

जामताड़ा: मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम-2026 के तहत संथाल परगना प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त सह मतदाता सूची प्रेक्षक शैलेंद्र कुमार लाल ने गुरुवार को फतेहपुर प्रखंड के खमारबाद पंचायत सचिवालय में चल रहे सुनवाई कार्यक्रम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड, अंचल एवं पंचायत स्तर पर संचालित No Mapping एवं Anomalies से संबंधित सुनवाई प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित केंद्रों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य, प्रपत्रों के संधारण, दावे एवं आपत्तियों तथा मतदाताओं से जुड़ी अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी ली।

प्रमंडलीय आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए, यह सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

और पढ़ें