विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

मंत्री सुदिब्य कुमार ‘सोनू’ के निधन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मंत्री सुदिब्य कुमार ‘सोनू’ के निधन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

निजाम खान

जामताड़ा। झारखंड सरकार के मंत्री सुदिब्य कुमार ‘सोनू’ के असामयिक एवं दुखद निधन पर जामताड़ा उपायुक्त के गोपनीय कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपायुक्त आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप एवं अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुदिब्य कुमार ‘सोनू’ का असामयिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है। उनके निधन से राज्य एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से इस कठिन घड़ी में परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

और पढ़ें