विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

एमएमडीआर के खिलाफ 11 सितंबर को भाकपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

एमएमडीआर के खिलाफ 11 सितंबर को भाकपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन

 

जामताड़ा: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की ओर से आगामी शुक्रवार, 11 सितंबर को एमएमडीआर के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जानकारी भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह नाला विधानसभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी कन्हाई चंद्रमाल पहाड़िया ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दी। उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन के तहत कुंडहित कॉलेज मोड़ से जुलूस निकाला जाएगा, जो पूरे कुंडहित बाजार का भ्रमण करते हुए अपना विरोध दर्ज कराएगा।

 

कन्हाई चंद्रमाल पहाड़िया ने कहा कि एमएमडीआर के मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी आक्रोश है। प्रदर्शन के माध्यम से सरकार और प्रशासन का ध्यान इस महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर आकर्षित किया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

 

उन्होंने बताया कि जुलूस के बाद कुंडहित प्रखंड विकास पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से एमएमडीआर से संबंधित पार्टी की मांगों और आपत्तियों को राज्यपाल तक पहुंचाया जाएगा।

 

भाकपा नेताओं ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी आगे भी आंदोलन जारी रखेगी। प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। मौके पर गौर रवानी सहित अन्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे।

और पढ़ें