विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

ICPS नियुक्ति: स्क्रूटनी सूची जारी, 26 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

ICPS नियुक्ति: स्क्रूटनी सूची जारी, 26 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

 

जामताड़ा। समेकित बाल संरक्षण योजना (ICPS) के तहत जिला स्तरीय संविदा आधारित रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद योग्य एवं अयोग्य अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। सूची जामताड़ा जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है।

प्रकाशित विज्ञापन संख्या 01/2025 के आलोक में प्राप्त आवेदनों की जांच स्क्रूटनी समिति एवं जांच दल द्वारा की गई। जांच के बाद तैयार सूची में निर्धारित अर्हता रखने वाले और अर्हता नहीं रखने वाले अभ्यर्थियों का विवरण शामिल है। सूची के संबंध में किसी अभ्यर्थी को आपत्ति या दावा हो तो वह निर्धारित अवधि में अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है।

अभ्यर्थी 11 सितंबर से 26 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक अपना दावा अथवा आपत्ति लिखित रूप में साक्ष्य के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय, जामताड़ा, ब्लॉक-सी, समाहरणालय परिसर में भेज सकते हैं। दावा-आपत्ति केवल स्पीड पोस्ट अथवा निबंधित डाक के माध्यम से कार्यालय अवधि में स्वीकार की जाएगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अन्य किसी माध्यम से प्राप्त दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना दावा प्रस्तुत करें।

और पढ़ें