विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

वन स्टॉप सेंटर के मामलों के त्वरित समाधान को लेकर अभिसरण बैठक

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

वन स्टॉप सेंटर के मामलों के त्वरित समाधान को लेकर अभिसरण बैठक

 

जामताड़ा, 16 सितंबर। सखी वन स्टॉप सेंटर में प्राप्त मामलों के त्वरित निष्पादन एवं पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर बुधवार को विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ अभिसरण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पीड़ितों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

 

बैठक में पुलिस विभाग के सहयोग से मामलों के पंजीकरण, सुरक्षा, जांच एवं आवश्यक पुलिस सहायता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को चिकित्सकीय जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी बल दिया गया।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता एवं परामर्श उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभार्थियों को जेएसएलपीएस की आजीविका एवं पुनर्वास योजनाओं से जोड़ने के विषय पर विचार-विमर्श किया गया। बालिकाओं एवं बच्चों से संबंधित मामलों में जिला बाल संरक्षण इकाई और बाल कल्याण समिति के माध्यम से संरक्षण एवं पुनर्वास सुनिश्चित करने की बात कही गई।

 

बैठक में मामलों के प्रभावी फॉलो-अप, पुनर्वास, सूचना के आदान-प्रदान तथा वन स्टॉप सेंटर की व्यावहारिक कठिनाइयों के समाधान पर भी चर्चा हुई। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

और पढ़ें