विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा पुलिस ने ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना की टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सुंदरजोरी गांव में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोतम कुमार मंडल (21), पिता बलराम मंडल और सोनू कुमार मंडल (19), पिता रंजीत मंडल, दोनों निवासी सुंदरजोरी, थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा के रूप में हुई है।

बताया गया कि आरोपी लोगों के व्हाट्सऐप नंबर पर आरटीओ ई-चालान के नाम से APK फाइल डाउनलोड करने का मैसेज भेजते थे। मैसेज के माध्यम से लोगों से फर्जी ई-चालान APK फाइल इंस्टॉल कराई जाती थी। इसके बाद आरोपियों द्वारा मोबाइल में मौजूद गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ई-वॉलेट के माध्यम से साइबर ठगी किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों का कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए। मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 60/2026, दिनांक 21 सितंबर 2026 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कार्रवाई साइबर अपराध थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में की गई। टीम में पुलिस निरीक्षक पुष्पेश्वर दास, मनीष कुमार गुप्ता तथा रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

और पढ़ें