दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष ने जताया शोक
रांची। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने जमशेदपुर में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ग्रामीण विकास मंत्री एवं महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि एक मां के लिए अपनी पुत्री को इस प्रकार असमय खो देना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि इस घटना से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। दुख की इस घड़ी में उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में हुई मौत अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
जमशेदपुर में हुई इस सड़क दुर्घटना की खबर के बाद शोक की लहर है। जनप्रतिनिधियों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है।








