विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

मंडल कारा के महिला वार्ड का जीर्णोद्धार के बाद शुभारंभ

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मंडल कारा के महिला वार्ड का जीर्णोद्धार के बाद शुभारंभ

 

जामताड़ा। मंडल कारा, जामताड़ा में आवश्यक मरम्मती एवं जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद गुरुवार को महिला वार्ड का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने फीता काटकर महिला वार्ड का उद्घाटन किया।

 

महिला वार्ड के जीर्णोद्धार से कारा में संसीमित महिला बंदियों के आवासन की व्यवस्था में सुधार होगा और उन्हें रहने संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने कारा परिसर का निरीक्षण किया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने संसीमित बंदियों से संवाद कर उनके आवासन, भोजन, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों ने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

 

अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कारा मैनुअल के अनुरूप बंदियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखा जाए। निरीक्षण के दौरान कारा अधीक्षक सह अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, डीएलएसए के सचिव पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

और पढ़ें