अखिल भारतीय आदिवासी महासभा का तृतीय जिला सम्मेलन संपन्न
जामताड़ा: अखिल भारतीय आदिवासी महासभा का जामताड़ा जिला का तृतीय जिला सम्मेलन बुधवार को फतेहपुर प्रखंड के मुड़ीडीह में आयोजित किया गया। सम्मेलन की संयुक्त रूप से अध्यक्षता वरिष्ठ आदिवासी नेता महादेव हांसदा एवं श्यामलाल टुडू ने की।सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय परिषद सदस्य कन्हाई चंद्रमाल पहाड़िया ने किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। सम्मेलन में पिछले जिला सम्मेलन से अब तक महासभा की ओर से किए गए आंदोलनात्मक एवं संगठनात्मक कार्यों की रिपोर्ट महादेव हसदा ने प्रस्तुत की।
मौके पर अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव पशुपति कोल ने कहा कि पूरे विश्व एवं देश में आदिवासी समाज आज भी पिछड़ेपन का सामना कर रहा है। उन्होंने आदिवासी समाज की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से अपनी बात रखी। जिला सचिव गौर रवानी ने भी संगठन एवं समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार रखे। वहीं युवा नेता सुदन मुर्मू ने आदिवासी समाज के शोषण और उसके खिलाफ संघर्ष के विषय में विस्तार से चर्चा की।सम्मेलन के अंत में संगठन को मजबूत करने के लिए 21 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया। इसमें मोहन मुर्मू को अध्यक्ष, रंजीत मुर्मू को सचिव, सुदन मुर्मू, सत्य बेसरा एवं सुभाष सोरेन को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं राम रंजन टुडू, मानिक सोरेन एवं नरेश टुडू को उपसचिव तथा लोबिन मरांडी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनके पद का दायित्व तथा संगठन के कार्यों की जानकारी दी गई। सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे।








