विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के प्रयास से उपलब्ध कराया गया नया 63 केवीए ट्रांसफार्मर
जामताड़ा: फतेहपुर प्रखंड के बनारनाचा पंचायत अंतर्गत तेलियाबांधी ग्राम में बीते दिनों वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया था। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरा गांव अंधेरे में डूब गया था और ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए स्थानीय विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने त्वरित पहल करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अध्यक्ष के प्रयासों के फलस्वरूप आज तेलियाबांधी गांव में नया 63 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया, जिसके बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस त्वरित पहल और राहत के लिए विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।








