विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

कारा सुरक्षा को लेकर बैठक, उपायुक्त ने दिए कई अहम निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

कारा सुरक्षा को लेकर बैठक, उपायुक्त ने दिए कई अहम निर्देश

 

जामताड़ा। समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं और आवश्यक मरम्मती कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

उपायुक्त ने कारा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सीसीटीवी कैमरा, जैमर, ड्रैगन लाइट, सायरन, वॉकी-टॉकी, इलेक्ट्रिक फेंसिंग, टेलीफोन बूथ और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कारा में चल रहे जीर्णोद्धार एवं मरम्मती कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की बात कही। पुरुष वार्डों की मरम्मती शीघ्र शुरू करने तथा दिव्यांग बंदियों के लिए रैंप की सुविधा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

 

उन्होंने कारा के लिए फायर एवं सिक्योरिटी प्लान तैयार करने, नियमित सुरक्षा ऑडिट और मॉक ड्रिल कराने तथा सुरक्षा बलों एवं गृह रक्षकों को प्रत्येक तीन महीने में रोटेट करने का निर्देश दिया।

 

उपायुक्त ने बंदियों को स्वच्छ पेयजल, समय पर भोजन और सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही महिला बंदियों की सुरक्षा, मुलाकातियों की सघन जांच और सीसीटीवी की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें