विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

कुंडहित अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित,बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा ने किया रक्तदान

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

कुंडहित अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित,बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा ने किया रक्तदान

 

जामताड़ा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुंडहित में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से किया गया, जिसमें लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की गई।

 

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅक्टर उजाला मुर्मू की ओर से जारी सूचना के अनुसार, रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने और लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के साथ संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की गई थी।

 

शिविर के सफल आयोजन के लिए जामताड़ा रक्त अधिकोष से आवश्यक सहयोग लेने के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन, थाना प्रभारी, सहिया, सहिया साथी, बीटीटी एवं एएनएम को भी सूचना दी गई थी। इसके अलावा डॉ. विश्वेश्वर खां वेलफेयर सोसाइटी से भी आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया गया।

 

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की कि स्वस्थ और योग्य व्यक्ति आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान करें। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है। अस्पताल प्रबंधन ने शिविर में आने वाले रक्तदाताओं के लिए आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया।

 

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि रक्तदान सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से रक्त की उपलब्धता बढ़ाने और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है।मौके पर एमपीडब्ल्यू सलीम खान,बीडीएम निर्मल फौजदार आदि मौजूद थे।

और पढ़ें