विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने का निर्देश, पारदर्शिता पर जोर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने का निर्देश, पारदर्शिता पर जोर

 

जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम 2026 के तहत प्रमंडलीय आयुक्त ने शनिवार को कुंडहित प्रखंड के अम्बा पंचायत सचिवालय में चल रही सुनवाई प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान प्रखंड, अंचल एवं पंचायत स्तर पर जारी नोटिस के आधार पर हो रही सुनवाई की प्रगति की समीक्षा की गई।

 

निरीक्षण के क्रम में मतदाता सूची पुनरीक्षण, प्रपत्रों के संधारण, दावे एवं आपत्तियों तथा मतदाताओं से जुड़ी अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को सुनवाई प्रक्रिया में तेजी लाने के साथ कार्य में पारदर्शिता, शुद्धता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

 

अधिकारी ने नोटिस प्राप्त मतदाताओं से बातचीत कर उन्हें सुनवाई प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही संबंधित कर्मियों को आवश्यक दस्तावेज तैयार करने में मतदाताओं को सहयोग देने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए, यह सुनिश्चित किया जाए। पुनरीक्षण कार्य को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ पूरा करने पर जोर दिया गया।

 

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

और पढ़ें