विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

एमडीएम स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर विशेष जोर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

एमडीएम स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर विशेष जोर

जामताड़ा: करमाटांड़-विद्या सागर प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को मध्याह्न भोजन संचालन समिति प्रखण्ड स्तरीय की स्टीयरिंग कमेटी की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी एजाज हुसैन अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के सुचारू संचालन, स्वच्छता, गुणवत्ता, निर्धारित मेन्यू के अनुपालन तथा बच्चों को शत-प्रतिशत मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी ने कहा कि शिक्षक समाज का आईना और बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। इसलिए सभी शिक्षक अपनी मर्यादा एवं जिम्मेदारियों का पालन करते हुए ऐसा आचरण करें, जिससे बच्चे उनसे अच्छे संस्कार और अनुशासन सीख सकें। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों को निर्धारित रूटीन के अनुसार कार्यों का संचालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि बच्चे देश और झारखंड के भविष्य हैं। विद्यालय बच्चों को सुरक्षित वातावरण, अच्छी शिक्षा और संस्कार देने का महत्वपूर्ण केंद्र है। शिक्षक एवं विद्यालय परिवार बच्चों में ऐसे संस्कार विकसित करें, जिससे वे अपने माता-पिता और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें।
बीडीओ ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि विद्यालयों में मध्याह्न भोजन स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से तैयार एवं वितरित किया जाए। भोजन तैयार करने से लेकर बच्चों को वितरण तक स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी पात्र बच्चों को शत-प्रतिशत मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने तथा एसएमएस रिपोर्टिंग एवं मेन्यू की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने की बात कही।
बैठक में आकांक्षी प्रखंड के रूप में करमाटांड़ के विकास में विद्यालयों की भूमिका पर भी चर्चा की गई। बीडीओ ने सभी शिक्षकों एवं एमडीएम स्टीयरिंग कमेटी के सदस्यों से अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए प्रखंड के शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास में सहयोग करने का आह्वान किया।
बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सर्किल मरांडी, बीआरपी गोवर्धन कुमार, एमडीएम ऑपरेटर पवन कुमार, राजेश द्विवेदी, शिक्षक विद्यासागर, रविंद्र कुमार सिंह, एसएमसी अध्यक्ष गोविंद दत्त एवं प्रमोद रवानी सहित संबंधित पदाधिकारी, शिक्षक एवं एमडीएम स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

और पढ़ें