विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

सिंह वाहिनी मंदिर में स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

सिंह वाहिनी मंदिर में स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश

जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड एवं पंचायत के ग्राम कुंडहित स्थित सिंह बाहिनी मंदिर सह पर्यटन स्थल परिसर में रविवार को स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुखिया विमला हांसदा की अगुवाई में पंचायत की जल सहियाओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली।

अभियान में जल सहिया बेबी रानी नायक, सरला मुर्मू, रेखा किस्कू, पूर्णिमा सिंह, टुंपा पाल और पानमुनी मुर्मू सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड वॉश समन्वयक मो. रफिक हुसैन ने किया।

इसी क्रम में ग्राम दुधापानी की सुमिता मुर्मू, कुवाईबाद की पोतोनी टुडू, कलाजोरा की करुणा दत्ता और बागडेहरी की बुल्टी चौधरी के नेतृत्व में भी ग्रामीणों के सहयोग से सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने, कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। जल सहियाओं ने ग्रामीणों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

और पढ़ें