विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम अभियान के तहत बागडेहरी पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, तीन का कटा चालान

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम अभियान के तहत बागडेहरी पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, तीन का कटा चालान

जामताड़ा: एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बागडेहरी थाना पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की।

 

पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, वाहन के आवश्यक कागजात सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। अभियान में कुल तीन वाहनों का चालान काटा गया।

 

पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और वाहन के सभी जरूरी कागजात साथ रखने की हिदायत दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एंटी क्राइम अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ सड़क पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

 

बागडेहरी पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में इस तरह का वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

और पढ़ें