विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जनता दरबार में 55 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, एक सप्ताह में समाधान का निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जनता दरबार में 55 से अधिक शिकायतों की सुनवाई, एक सप्ताह में समाधान का निर्देश

राष्ट्र संवाद सं

जामताड़ा। उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 55 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। उपायुक्त ने सभी मामलों को बारी-बारी से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया।

जनता दरबार में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, बिजली के अत्यधिक बिल, आवास, भू-अर्जन मुआवजा, राशन, पेंशन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पीएम आवास, केसीसी ऋण, सड़क एवं नाली निर्माण समेत कई मामले सामने आए। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए एक सप्ताह के भीतर निष्पादन कर कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया गया।

फतेहपुर की एक बुजुर्ग महिला ने सरकारी दस्तावेजों में मृत घोषित किए जाने के कारण पेंशन बंद होने की शिकायत की। मामले की जांच के निर्देश देते हुए उपायुक्त ने लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही। वहीं नाला क्षेत्र में मुरही फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं से परेशानी की शिकायत पर भी जांच के निर्देश दिए गए।

अत्यधिक बिजली बिल की शिकायतों पर भी आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और नियमानुसार कार्य समय पर पूरा किए जाएं। जनता दरबार प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाता है।

और पढ़ें