विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

ग्वालडंगाल में समेकित कृषि प्रणाली पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

ग्वालडंगाल में समेकित कृषि प्रणाली पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

 

जामताड़ा। कुंडहित प्रखंड के ग्राम ग्वालडंगाल में समेकित कृषि प्रणाली (Integrated Farming System-IFS) विषय पर किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को कृषि के साथ पशुपालन, बागवानी, सब्जी उत्पादन, मुर्गीपालन सहित अन्य कृषि आधारित गतिविधियों को एकीकृत कर आय बढ़ाने और खेती की लागत कम करने के बारे में जानकारी दी गई।

 

प्रशिक्षकों ने किसानों को उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने, फसल विविधीकरण अपनाने तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। बताया गया कि समेकित कृषि प्रणाली के माध्यम से किसान विभिन्न कृषि गतिविधियों को आपस में जोड़कर अतिरिक्त आय के अवसर पैदा कर सकते हैं। इससे कृषि पर निर्भर परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी मदद मिल सकती है।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 31 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समेकित कृषि प्रणाली से जुड़ी विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारियां प्राप्त कीं।

 

मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक अमीर हेम्ब्रम, पंचायत स्तरीय मास्टर ट्रेनर काजल रजवार सहित किसान जायधान टुडू, शिवधान हेम्ब्रम, रविलाल हांसदा, देवधान टुडू, सुंदरी टुडू समेत अन्य किसान उपस्थित थे।

और पढ़ें