विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

बाल संरक्षण को लेकर कुंडहित प्रखंड कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

बाल संरक्षण को लेकर कुंडहित प्रखंड कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

जामताड़ा : जिले के कुंडहित प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार, 30 सितंबर 2026 को बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा ने की। इसमें बाल संरक्षण से संबंधित विषयों और बच्चों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण पदाधिकारी (संस्थागत देखरेख) संजय यादव ने बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, बाल दुर्व्यवहार, एचआईवी-एड्स और नशामुक्ति जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समुदाय की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए संचालित प्रायोजन योजना, आफ्टर केयर और फोस्टर केयर जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। इन योजनाओं के उद्देश्य और पात्र बच्चों को मिलने वाली सहायता की जानकारी उपस्थित लोगों के साथ साझा की गई।

 

संजय यादव ने बताया कि संकट या परेशानी में फंसे बच्चों की सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर इसकी मदद लेने की अपील की गई।

 

इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई, जामताड़ा के क्षेत्रीय कार्यकर्ता हलधर महतो भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों से जुड़े मामलों में समय पर सहायता सुनिश्चित करना था।

और पढ़ें