चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

सांसद-विधायक निधि की योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश, लंबित एसी-डीसी विपत्रों के समायोजन की समीक्षा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

सांसद-विधायक निधि की योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश, लंबित एसी-डीसी विपत्रों के समायोजन की समीक्षा

 

जामताड़ा। जिला विकास शाखा की समीक्षात्मक बैठक बुधवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में हुई। बैठक में लंबित एसी-डीसी विपत्रों के समायोजन के साथ सांसद निधि, विधायक निधि और अनाबद्ध निधि से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

 

बैठक में विभिन्न निधियों के तहत स्वीकृत और क्रियान्वित योजनाओं की क्रमवार जानकारी ली गई। लंबित एसी-डीसी विपत्रों के शीघ्र समायोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सांसद और विधायक निधि से स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा लंबित कार्यों में तेजी लाने को कहा गया।

 

अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की डुप्लीकेसी न हो। अनुशंसित कार्यों और योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर जोर दिया गया। चालू वित्तीय वर्ष में सांसद एवं विधायक निधि के तहत योजनाओं के प्रस्ताव को लेकर आवश्यक पत्राचार करने का निर्देश भी दिया गया।

 

बैठक में योजनाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। कहा गया कि स्वीकृत सभी योजनाएं संबंधित विभागीय मार्गदर्शिका के अनुरूप ही संचालित हों। इस मौके पर उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, संबंधित कार्यपालक अभियंता और अन्य कर्मी मौजूद रहे।

और पढ़ें