विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

अवैध खनन पर सख्ती, माइन क्लोजर रिपोर्ट में देरी पर ईसीएल पांडेश्वर एरिया से नाराजगी

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

अवैध खनन पर सख्ती, माइन क्लोजर रिपोर्ट में देरी पर ईसीएल पांडेश्वर एरिया से नाराजगी

 

जामताड़ा। जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले में अवैध खनन, खनिज परिवहन व भंडारण की रोकथाम तथा एनजीटी के दिशा-निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई।

 

उपायुक्त ने अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार जांच और छापेमारी अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नाला प्रखंड के कास्ता में बंद खनन पट्टों की माइन क्लोजर रिपोर्ट उपलब्ध कराने में ईसीएल पांडेश्वर एरिया की ओर से हो रही देरी पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना में जन-धन की क्षति होने पर संबंधित ईसीएल एवं सीआईएसएफ अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मामले में उच्चाधिकारियों से पत्राचार का निर्देश भी दिया गया।

 

बैठक में चितरा कोलियरी से जामताड़ा साइडिंग तक कोयला ढोने वाले वाहनों की जीपीएस निगरानी बढ़ाने, अनफिट डंपरों तथा बिना तिरपाल ढके वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 15 अक्टूबर तक कैटेगरी-1 और 2 की नदियों से बालू उठाव प्रतिबंधित रखने को कहा गया।

 

चालू वित्तीय वर्ष में लघु खनिज से जुड़े 55 मामलों में 60 वाहन जब्त किए गए तथा 30 लाख 45 हजार 612 रुपये दंड वसूला गया। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें