विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, औद्योगिक व व्यापारिक मुद्दों पर हुई चर्चा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, औद्योगिक व व्यापारिक मुद्दों पर हुई चर्चा

निजाम खान। अबुआ नेटवर्क टीवी

रांची। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से बुधवार को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

इस दौरान राज्य के औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों और सुझावों से संबंधित एक ज्ञापन विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा। ज्ञापन में झारखंड के नगर निकायों में होल्डिंग टैक्स की दरों की समीक्षा, खासमहल से आच्छादित भूमि से जुड़े विषय, व्यापारिक संस्थानों की सुरक्षा तथा ट्रेड लाइसेंस व्यवस्था की समीक्षा समेत अन्य मुद्दों को शामिल किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने इन विषयों पर आवश्यक पहल करते हुए व्यापारियों और उद्योग जगत के हित में उचित कार्रवाई की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक रुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन विषयों पर विधि सम्मत कार्रवाई के लिए ज्ञापन सरकार को भेज दिया जाएगा।

इस अवसर पर चैंबर के उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गी, कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग, संयुक्त सचिव अमित शर्मा और संयुक्त सचिव पूजा धाधा समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

और पढ़ें