विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

गांधी जयंती पर जामताड़ा समाहरणालय में चला स्वच्छता अभियान, अधिकारियों ने किया श्रमदान

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

गांधी जयंती पर जामताड़ा समाहरणालय में चला स्वच्छता अभियान, अधिकारियों ने किया श्रमदान

 

जामताड़ा: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जामताड़ा समाहरणालय परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत विशेष साफ-सफाई एवं जिला स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त आलोक कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता शपथ, सामूहिक श्रमदान, हस्ताक्षर अभियान एवं सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परिसर में फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

 

उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि स्वच्छता किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। सभी लोग सप्ताह में कम से कम दो घंटे सफाई के लिए जरूर निकालें और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

 

वहीं पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता समाज के अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक होने की पहचान है। इसे केवल अभियान तक सीमित न रखकर अपने व्यवहार का हिस्सा बनाना चाहिए।

 

अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों एवं पंचायत कार्यालयों में भी श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए।

और पढ़ें