विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में मासिक अपराध गोष्ठी पर एसपी शंभू कुमार सिंह अपराध नियंत्रण और दुर्गापूजा सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में मासिक अपराध गोष्ठी पर एसपी शंभू कुमार सिंह अपराध नियंत्रण और दुर्गापूजा सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने की। इसमें जिले के सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए। बैठक में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

सितंबर 2026 में जिले में कुल 226 वारंटों का निष्पादन करते हुए गिरफ्तारी की गई। वहीं विभिन्न कांडों में वांछित 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों को फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित वारंटों के निष्पादन और पुराने मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया।

 

साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए साइबर ठगी में संलिप्त अपराधियों की सूचना एकत्र कर लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी करने को कहा गया। जेल से हाल में छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

 

आगामी दुर्गापूजा को लेकर पूजा समितियों के साथ बैठक, संवेदनशील स्थलों की पहचान, विसर्जन मार्ग का सत्यापन, असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई और सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर सघन वाहन जांच तथा सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

और पढ़ें