स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

जामताड़ा में 1.52 लाख लाभुकों को मंईयां सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में 1.52 लाख लाभुकों को मंईयां सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित

जामताड़ा: जिले में नवरात्रि और दुर्गापूजा के अवसर पर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत लाभुकों को सम्मान एवं पेंशन राशि का भुगतान किया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर योग्य एवं अहर्ताधारी लाभुकों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

 

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भौतिक सत्यापन के बाद सितंबर 2026 की सम्मान राशि 1,52,208 लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी/पीएफएमएस के माध्यम से हस्तांतरित की गई। प्रत्येक लाभुक को 2,500 रुपये की दर से राशि का भुगतान किया गया।

 

वहीं, सर्वजन पेंशन योजना के तहत सितंबर 2026 की पेंशन राशि भी कुल 1,06,412 लाभुकों के खातों में एपीबीएस/पीएफएमएस के माध्यम से भेजी गई। इनमें मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के 80,287, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के 12,854, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के 1,214, एचआईवी/एड्स पीड़ित सहायता पेंशन योजना के 75 तथा स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के 11,982 लाभुक शामिल हैं।

 

जिला प्रशासन ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सभी योग्य लाभुकों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना प्राथमिकता है।

और पढ़ें