स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

जामताड़ा में साइबर ठगी करते चार अपराधी गिरफ्तार, 9 मोबाइल और 10 सिम कार्ड बरामद

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में साइबर ठगी करते चार अपराधी गिरफ्तार, 9 मोबाइल और 10 सिम कार्ड बरामद

 

जामताड़ा: जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 9 मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने की।

 

पुलिस के अनुसार, नारायणपुर थाना क्षेत्र के बाका गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बरामदे में छापेमारी कर एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शीतलपुर मैदान में छापेमारी के दौरान तीन अन्य साइबर अपराधियों को दबोचा गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के तारासेठिया निवासी हासीम अंसारी (28), करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रटनिया निवासी सैयद अंसारी (31), ताराबहाल निवासी कोसर अंसारी (26) और अफताब हुसैन (19) के रूप में हुई है।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी केनरा बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करते थे। इसके अलावा फोनपे पर 999 रुपये कैशबैक का फर्जी मैसेज भेजकर लिंक स्वीकार करवाते और साइबर ठगी को अंजाम देते थे। गिरफ्तार हासीम अंसारी का पूर्व में भी साइबर अपराध थाना में मामला दर्ज है। पुलिस ने साइबर अपराध थाना कांड संख्या 63/26 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें